logo

सियासत : आजसू पार्टी का जन और धन संग्रह अभियान 7 फरवरी से

ajsu1.jpg

रांची:

आजसू पार्टी 7 फरवरी को पूरे राज्य में जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान का शुभारंभ करेगी। इस अभियान के माध्यम से पार्टी जनता की अप्रत्यक्ष भागीदारी को प्रत्यक्ष रूप से आगे लाना चाहती है। केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने बताया कि लोकहित के साथ जमीन से जुड़े और जन मुद्दे आजसू के लिए सर्वोपरि रहे हैं । यह अभियान इसे नया तेवर देगा। आगे बढ़ने और राजनीतिक हालात बदलने का साहस देगा। सामूहिकता और जनभागीदारी की भावना का संचार करेगा। 

 

 

 

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी

आजसू पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी कर रहे हैं। 7 फरवरी को हर जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत में इस अभियान का शुभारंभ होगा। इसी क्रम में राँची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान का शुभारंभ करेंगे।

 

 

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन लोगों को जोड़ा जाएगा

डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि यह कार्यक्रम 7 फरवरी से लेकर 31 मार्च, 2022 तक चलेगा। कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से लाखों लोगों से जुड़ेंगे। आजसू पार्टी के वेबसाइट में 'डोनेशन' मॉड्यूल वह माध्यम होगा जिसके द्वारा हम जन एवं धन दोनों को एकत्र एवं एकजुट करेंगे। इसके अलावा आजसू पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हर गांव, टोला, मोहल्ला में लोगों से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। ऑनलाइन जुड़ने के लिए आजसू पार्टी डॉट ओआरजी (ajsuparty.org) पर जाना होगा।